26 जुलाई 2010
25 जुलाई 2010
23 जुलाई 2010
22 जुलाई 2010
9 जुलाई 2010
मात्र सच्चा दान ही नहीं, दान का महिमा वर्धन भी जरूरी
सदाचारों में दानशीलता का महत्व निर्विवाद है। इस्लाम में जक़ात फ़र्ज़ है तो हिन्दुत्व में पुण्यकर्म। बुद्धिजीवी इसे कहते हैं जरूरतमंद की मदद!!
इस बात को सभी मानते है कि दान देकर जताना नहीं चाहिए, दाएं हाथ से दो तो बाएं हाथ को खबर भी न हो। वैसे तो दान देकर शुक्रगुजारी पाने की अपेक्षा निर्थक है। लेकिन दाता भले न चाहे, लेने वाले को अहसान फ़रामोश बिककुल नहीं होना चाहिए, जब वह अहसानफ़रामोश बनता है तो, न केवल दाता का दान देने का हौसला पस्त होता है, बल्कि दान का महत्व भी घट जाता है।
जैसे नमाज जक़ात आदि हम पर फ़र्ज़ है,और जब हम इन्हें अदा कर रहे हो, तब उसका महिमावर्धन भी करते है,क्यो? क्योकि इस शुभ कर्म को देखकर अन्य लोग भी प्रोत्साहित हो। और ऐसे फ़र्ज़वान की प्रशंसा भी करते है,ताकि उसका व अन्य का हौसला बुलंद रहे। भले उसका फ़र्ज़ था, पर मालिक ने उसे मुक़रर तो किया है, अपनी रहमतों के लिये। साथ ही इन अच्छे कार्यो में कोई बाधक बनता है, दान के महत्व को खण्डित करने का प्रयास करता है वह भी दोष का भागी बनता है। ईष्या व द्वेष ग्रसित होकर जो पुण्य कर्म को छोटा व निरुत्साहित करता है,वह भी गुनाह है।मालिक की आज्ञानुसार नेकीओं के प्रसार को अवरूद्ध करना नाफ़र्मानी है।

पानी बढे जो नाव में, घर में बढे जो दाम।
दोनों हाथ उडेलिये, यही अक़्ल का काम॥
3 जुलाई 2010
मांसाहार प्रचार का भण्डाफ़ोड (तुलनात्मक क्रूरता)
मांसाहारी प्रचारक:- हिन्दू मत अन्य धर्मों से प्रभावित
“हालाँकि हिन्दू धर्म ग्रन्थ अपने मानने वालों को मांसाहार की अनुमति देते हैं, फिर भी बहुत से हिन्दुओं ने शाकाहारी व्यवस्था अपना ली, क्यूंकि वे जैन जैसे धर्मों से प्रभावित हो गए थे.”
प्रत्युत्तर : वैदिक मत प्रारम्भ से ही अहिंसक और शाकाहारी रहा है, यह देखिए-
य आमं मांसमदन्ति पौरूषेयं च ये क्रवि: !
गर्भान खादन्ति केशवास्तानितो नाशयामसि !! (अथर्ववेद- 8:6:23)
-जो कच्चा माँस खाते हैं, जो मनुष्यों द्वारा पकाया हुआ माँस खाते हैं, जो गर्भ रूप अंडों का सेवन करते हैं, उन के इस दुष्ट व्यसन का नाश करो !
अघ्न्या यजमानस्य पशून्पाहि (यजुर्वेद-1:1)
-हे मनुष्यों ! पशु अघ्न्य हैं – कभी न मारने योग्य, पशुओं की रक्षा करो |
अहिंसा परमो धर्मः सर्वप्राणभृतां वरः। (आदिपर्व- 11:13)
-किसी भी प्राणी को न मारना ही परमधर्म है ।
सुरां मत्स्यान्मधु मांसमासवकृसरौदनम् ।
धूर्तैः प्रवर्तितं ह्येतन्नैतद् वेदेषु कल्पितम् ॥ (शान्तिपर्व- 265:9)
-सुरा, मछली, मद्य, मांस, आसव, कृसरा आदि भोजन, धूर्त प्रवर्तित है जिन्होनें ऐसे अखाद्य को वेदों में कल्पित कर दिया है।
अनुमंता विशसिता निहन्ता क्रयविक्रयी ।
संस्कर्त्ता चोपहर्त्ता च खादकश्चेति घातका: ॥ (मनुस्मृति- 5:51)
इस सच्चाई को जानने के बाद जैन-मार्ग से प्रभावित मानने का प्रश्न ही नहीं उठता। हां, कभी बाद में प्रवर्तित यज्ञों में पशुबलि रूप कुरीति का विरोध अवश्य जैन मत या बौद्ध मत नें किया होगा, लेकिन वह कुरीति का मात्र परिमार्जन था, वह अपने ही सिद्धान्तों का जीर्णोद्धार था। फिर भी अगर प्रभावित भी हुआ हो तो इसमें बुरा क्या है? विकार और संस्कार का चक्र तो गतिमान रहता ही है। सुसंस्कृति किसी भी विचार के संसर्ग से और भी प्रगाढ होती है तो यह उत्कर्ष है। सर्वे भवन्तु सु्खिनः सूक्त के लिए धर्म का मूल ही अहिंसा है। अहिंसा में कमी बेसी आने पर पुनः अहिंसा की ओर लौटना सिद्धांतोद्धार है।
मांसाहारी प्रचारक:- - पेड़ पौधों में भी जीवन
“कुछ धर्मों ने शुद्ध शाकाहार अपना लिया क्यूंकि वे पूर्णरूप से जीव-हत्या से विरुद्ध है. अतीत में लोगों का विचार था कि पौधों में जीवन नहीं होता. आज यह विश्वव्यापी सत्य है कि पौधों में भी जीवन होता है. अतः जीव हत्या के सम्बन्ध में उनका तर्क शुद्ध शाकाहारी होकर भी पूरा नहीं होता.”
प्रत्युत्तर : अतीत में ऐसी किन 'ज़ाहिल' सभ्यताओं का मानना था कि पेड़-पौधो में जीवन नहीं है? आर्यावर्त में तो सभ्यता युगारम्भ में ही पुख्त बन चुकी थी, अहिंसा में आस्था रखने वाली आर्य सभ्यता तो आदिअकाल से ही न केवल वनस्पति में बल्कि पृथ्वी, वायु, जल और अग्नी में भी जीवन को प्रमाणित कर चुकी थी। जबकि विज्ञान को अभी वहां तक पहुंचना शेष है। अहिंसा की अवधारणा, हिंसा को न्यून से न्यूनत्तम, सुक्ष्म से सुक्ष्मतर करने की है और उस अवधारणा के लिए शाकाहार ही श्रेष्ठ माध्यम है।
मांसाहारी प्रचारक:- - पौधों को भी पीड़ा होती है
“वे आगे तर्क देते हैं कि पौधों को पीड़ा महसूस नहीं होती, अतः पौधों को मारना जानवरों को मारने की अपेक्षा कम अपराध है. आज विज्ञान कहता है कि पौधे भी पीड़ा महसूस करते हैं …………अमेरिका के एक किसान ने एक मशीन का अविष्कार किया जो पौधे की चीख को ऊँची आवाज़ में परिवर्तित करती है जिसे मनुष्य सुन सकता है. जब कभी पौधे पानी के लिए चिल्लाते तो उस किसान को तुंरत ज्ञान हो जाता था. वर्तमान के अध्ययन इस तथ्य को उजागर करते है कि पौधे भी पीड़ा, दुःख-सुख का अनुभव करते हैं और वे चिल्लाते भी हैं.”
प्रत्युत्तर : हाँ, उसके उपरांत भी बडी हिंसा की तुलना सूक्ष्म हिंसा कम अपराध ही है, इसी में अहिंसक मूल्यों की सुरक्षा है। एक उदा्हरण से समझें- यदि प्रशासन को कोई मार्ग चौडा करना हो, उस मार्ग के एक तरफ विराट निर्माण बने हुए हो, जबकि दूसरी तरफ छोटे साधारण छप्परनुमा अवशेष हो तो प्रशासन किस तरफ के निर्माण को ढआएगा? निश्चित ही वे साधारण व कम व्यय के निर्माण को ही हटाएंगे। जीवन के विकासक्रम की दृष्टि से अविकसित या अल्पविकसित जीवन की तुलना में अधिक विकसित जीवों को मारना बड़ा अपराध है। रही बात पीड़ा की तो, अगर जीवन है तो पीडा तो होगी ही, वनस्पति जीवन को तो छूने मात्र से उन्हे मरणान्तक पीडा होती है। लेकिन यहां उनकी पीडा से भी अधिक जरूरी है अपनी सम्वेदनशीलता को बचाए रखना, अनुकम्पा महसुस करना। दूसरों की पीडा पर करूणा भाव को सुरक्षित रखना। यदि तडपते पशु को देख सम्वेदनाओं को पहुँचती चोट पहुचती है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण है,जैसे अगर किसी कारण से बालक की गर्भाधान के समय ही मृत्यु हो जाय, पूरे माह पर मृत्यु हो जाय, जन्म लेकर मृत्यु हो, किशोर अवस्था में मृत्यु हो, जवान हो्कर मृत्यु हो या शादी के बाद मृत्यु हो। कहिए किस मृत्यु पर हमें अधिक दुख होगा? निश्चित ही अधिक विकसित होने पर दुख अधिक ही होगा। छोटे से बडे में क्रमशः हमारे दुख व पीडा महसुस करने में अधिकता आएगी। क्योंकि इसका सम्बंध हमारे भाव से है। जितना दुख ज्यादा, उसे मारने के लिए इतने ही अधिक क्रूर भाव की जरूरत रहती है। अविकसित से पूर्ण विकसित जीवन की हिंसा करने पर क्रूर भाव का स्तर बढता जाता है। बडे पशु की हिंसा के समय अधिक असम्वेदनशीलता की आवश्यकता रहती है, अधिक विकृत व क्रूर भाव चाहिए। इसलिए बार बार तडपते, प्राणहीन होते जीव की पीड़ा से हमारी सम्वेदनाएं कहीं अधिक कुंद होती है, मर जाती है। इसलिए सवाल हमारी मरती सम्वेदनाओं का है और उसकी जगह लेती क्रूरता का है।
मांसाहारी प्रचारक:- - दो इन्द्रियों से वंचित प्राणी की हत्या कम अपराध नहीं !!!
“एक बार एक शाकाहारी ने तर्क दिया कि पौधों में दो अथवा तीन इन्द्रियाँ होती है जबकि जानवरों में पॉँच होती हैं| अतः पौधों की हत्या जानवरों की हत्या के मुक़ाबले छोटा अपराध है.”
"कल्पना करें कि अगर आप का भाई पैदाईशी गूंगा और बहरा है, दुसरे मनुष्य के मुक़ाबले उनमें दो इन्द्रियाँ कम हैं. वह जवान होता है और कोई उसकी हत्या कर देता है तो क्या आप न्यायधीश से कहेंगे कि वह हत्या करने वाले (दोषी) को कम दंड दें क्यूंकि आपके भाई की दो इन्द्रियाँ कम हैं. वास्तव में आप ऐसा नहीं कहेंगे. वास्तव में आपको यह कहना चाहिए उस अपराधी ने एक निर्दोष की हत्या की है और न्यायधीश को उसे कड़ी से कड़ी सज़ा देनी चाहिए."
प्रत्युत्तर : एकेन्द्रिय और पंचेन्द्रिय को समझना आपके बूते से बाहर की बात है, क्योकि आपके उदाहरण से ही लग रहा है कि उसे समझने की न तो आपमें दृष्टि है न वह सामर्थ्य। किसी भी पंचेन्द्रिय प्राणी में, एक दो या तीन इन्द्रिय कम होने से, वह चौरेन्द्रिय,तेइन्द्रिय,या बेइन्द्रिय नहीं हो जाता, रहेगा वह पंचेन्द्रिय ही। वह विकलांग (अपूर्ण इन्द्रिय) तो माना जा सकता है, किन्तु पाँचो इन्द्रिय धारण करने की योग्यता वाला जीव पंचेन्द्रिय ही रहता है। उसके मात्र इन्द्रिय अव्यव सक्रीय नहीं, इन्द्रिय शक्ति व सामर्थ्य विद्यमान रहता है। जीव के एकेन्द्रीय से पंचेन्द्रीय श्रेणी का आधार, उसके इन्द्रिय अव्यव नहीं बल्कि उसकी इन्द्रिय शक्तियाँ है। नाक कान आदि तो उपकरण है, शक्तियाँ तो आत्मिक है।और रही बात सहानुभूति की तो निश्चित ही विकलांग के प्रति सहानुभूति अधिक ही होगी। अधिक कम क्या, दया और करूणा तो प्रत्येक जीव मात्र के प्रति होनी चाहिए, किन्तु व्यवहार का यथार्थ उपर दिए गये पीड़ा व दुख के उदाहरण से स्पष्ट है। भारतीय संसकृति में अभयदान देय है, न्यायाधीश बनकर सजा देना लक्ष्य नहीं है। क्षमा को यहां वीरों का गहना कहा जाता है, भारतिय संसकृति को यूँ ही उदार व सहिष्णुता की उपमाएं नहीं मिल गई। विवेक यहाँ साफ कहता है कि अधिक इन्द्रीय समर्थ जीव की हत्या, अधिक क्रूर होगी।
आपको तो आपके ही उदाह्रण से समझ आ सकता है………
कल्पना करें कि अगर आप का भाई पैदाईशी गूंगा और बहरा है, आप के दूसरे भाई के मुक़ाबले उनमें दो इन्द्रियाँ कम हैं। वह जवान होता है, और वह किसी आरोप में फांसी की सजा पाता है ।तो क्या आप न्यायधीश से कहेंगे कि वह उस भाई को छोड दें, क्यूंकि इसकी दो इन्द्रियाँ कम हैं, और वह सज़ा-ए-फांसी की पीड़ा को महसुस तो करेगा पर चिल्ला कर अभिव्यक्त नहीं कर सकता, इसलिए यह फांसी उसके बदले, इस दूसरे भाई को दे दें जिसकी सभी इन्द्रियाँ परिपूर्ण हैं, यह मर्मान्तक जोर से चिल्लाएगा, तडपेगा, स्वयं की तड़प देख, करूण रुदन करेगा, इसे ही मृत्यु दंड़ दिया जाय। क्या आप ऐसा करेंगे? किन्तु वास्तव में आप ऐसा नहीं कहेंगे। क्योंकि आप तो समझदार(?) जो है। ठीक उसी तरह वनस्पति के होते हुए भी बड़े पशु की घात कर मांसाहार करना बड़ा अपराध है।
यह एक यथार्थ है कि हिंसा तो वनस्पति के आहार में भी है। किन्तु विवेक यह कहता है कि जितना हिंसा से बचा जाये, बचना चाहिये। न्यून से न्यूनतम हिंसा का विवेक रखना ही मानवीय जीवन मूल्य है। वनस्पति आदि सुक्ष्म को आहार बनाने के समय हमें क्रूर व निष्ठुर भाव नहीं बनाने पडते, किन्तु पंचेन्द्रिय प्राणी का वध कर उसे अपना आहार बनाने से लेकर,आहार ग्रहण करने तक, हमें बेहद क्रूर भावों और निष्ठुर मनोवृति में संलिप्त रहना पडता है। अपरिहार्य हिंसा की दशा में भी अपने मानस को, द्वेष व क्रूर भावों से पडने वाले दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए । इसी को भाव अहिंसा कहते है। अहिंसक मनोवृति का निर्माण करना है तो हमें बुद्धि, विवेक और सजगता से, हिंसकभाव से सर्वथा दूर रहना पडेगा। साथ ही विवशता भरी अपरिहार्य हिंसा को भी छोटी से छोटी बनाए रखना, सुक्ष्म से सुक्ष्मतर करना, न्यून से न्यूनत्तम करना ही श्रेष्ठ उपाय है। अपने भोग को संयमित करना अहिंसा पालन ही है।
अब रही बात जैन मार्ग की तो, जैन गृहस्थ भी प्रायः जैसे जैसे त्याग में समर्थ होते जाते है, वैसे वैसे, योग्यतानुसार शाकाहार में भी, अधिक हिंसाजन्य पदार्थो का त्याग करते जाते है। वे शाकाहार में भी हिंसा का त्याग बढ़ाने के उद्देश्य से कन्दमूल, हरी पत्तेदार सब्जीओं आदि का भी त्याग करते है।और इसी तरह स्वयं को कम से कम हिंसा की ओर बढ़ाते चले जाते है। हिंसा को अल्प करते जाना ही अहिंसा का सोपान है।
जबकि मांसाहार में, मांस केवल क्रूरता और प्राणांत की उपज ही नहीं, बल्कि उस उपजे मांस में सडन गलन की प्रक्रिया भी तेज गति से होती है। परिणाम स्वरूप जीवोत्पत्ति भी तीव्र व बहुसंख्य होती है।सबसे भयंकर तथ्य तो यह है कि पकने की प्रक्रिया के बाद भी उसमे जीवों की उत्पत्ति निरन्तर जारी रहती है। अधिक जीवोत्पत्ति और रोग की सम्भावना के साथ साथ यह महाहिंसा का कारण है। अपार हिंसा और हिंसक मनोवृति के साथ क्रूरता ही मांसाहार निषेध का प्रमुख कारण है।

30 जून 2010
धार्मिक कट्टरता व पाखण्ड पर शक किसे रास नहीं आता?
“तजुर्बा हमारा यह है कि लोग पहले, अमन व शान्ति के सन्देश को सौम्य भाषा में ले आते है और आखिर में कट्टरवादी रूख अपना लेते है। एक पूरा मुस्लिम ब्लॉगर गुट कुतर्कों के द्वारा इस्लाम के प्रचार में सलग्न है। यह पहले से ही आपकी नियत पर शक नहीं हैं, पर यदि आप इस्लाम के प्रति फ़ैली भ्रान्तियों को तार्किक व सोम्य ढंग से दूर करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही पठनीय रहेगा।“
सलाह देने का दुष्परिणाम यह हुआ कि शक करने पर उन्होने एक पोस्ट ही लगा दी…
- शक और कट्टरता पर उनका मन्तव्य………
"कुछ लोगों को यह अमन का पैग़ाम शायद समझ मैं नहीं आया, उनको शक है कहीं यह आगे जाके कट्टरवाद मैं ना बदल जाए. शक अपने आप मैं खुद एक बीमारी है, जिसका इलाज सभी धर्म मैं करने की हिदायत दी गयी है. यह कट्टरवाद है क्या, इसकी परिभाषा मुझे आज तक समझ मैं नहीं आयी? अपने धर्म को मान ना , उसकी नसीहतों पे चलना, अगर कट्टरवाद है, तो सबको कट्टर होना चहिये. हाँ अगर अपने धर्म को अच्छा बताने के लिए , दूसरों के धर्म मैं, बुराई, निकालना, बदनाम करना, धर्म के नाम पे नफरत फैलाना कट्टरवाद कहा जाता है, तो यह महापाप है,"
“शक अपने आप मैं खुद एक बीमारी है” ?
नहीं!!, शक कभी बीमारी नहीं होता, शक वह हथियार है, जिसके रहते कोई धूर्त, पाखण्डी अथवा ठग अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाता। किसी भी शुद्ध व सच्चे ज्ञान तक पहुंचने में संशय सीढ़ी का काम करता है। इन्सान अगर शक संशय पर आधारित जिज्ञासा न करे तो सत्य ज्ञान तक नहीं पहुँच सकता। विभिन्न आविष्कार और विकास संशययुक्त जिज्ञासा से ही अस्तित्व में आते है। दिमागों के दरवाजे अंध भक्ति पर बंद होते है और शक के कारण खुलते है। संशय से ही समाधान का महत्व है। शक को मनोरोग मानने वाले अन्ततः अंधश्रद्धा के रोग से ग्रसित होकर मनोरोगी बन जाने की सम्भावनाएं प्रबल है ।
धूर्त अक्सर अपने पाखण्ड़ को छुपाने के लिए सावधान को शक्की होने का उल्हाना देकर, शक को दबाने का प्रयास करते है इसी मंशा से शक व संशय को बिमारी कहते है।
- कट्टरता की परिभाषा………॥
अपने परम सिद्दांतो पर सिद्दत से आस्थावान रहना कट्टरता नहीं है, वह तो श्रद्धा हैं। सत्य तथ्य पर प्रत्येक मानव को अटल ही रहना चाहिये।
दूसरों के धर्म की हीलना कर, बुराईयां (कुप्रथाएं) निकाल, अपने धर्म की कुप्रथाओं को उंचा सिद्ध करना भी कट्टरता नहीं, कलह है। वितण्डा है।
कट्टरता यह है……
एक व्यक्ति शान्ति का सन्देश देता है, जोर शोर से 'शन्ति' 'शन्ति' शब्दों का उच्चारण करता है,
दूसरा व्यक्ति मात्र मन में शान्ति धारण करता है। अब पहला व्यक्ति जब दुसरे को शान्ति- शान्ति आलाप करने को मज़बूर करता है, और कहता है कि जोर शोर से बोल के दिखाओ, तो ही तुम शान्तिवान! इस तरह दिखावे की शान्ति लादना ही कट्टरता हैं। विवेकशील व चरित्रवान रहना व्यक्तिगत विषय है। गु्णों का भी जबरदस्ती किसी पर आरोहण नहीं होता।
अर्थात्, किसी भी तरह के सिद्धान्त, परम्पराएं, रिति-रिवाज दिखावे के लिये, बलात दूसरे पर लादना कट्टरता हैं।
केवल कथनी से नहिं, बनता कोई काम।
कथनी करनी एक हो, होगा पूर्ण विराम ॥
25 जून 2010
चींटी चुने कण कण, हाथी खाये मण मण
आज के युग में उंच नीच समाप्त प्राय: है, ब्राह्मणवाद यह स्वीकार कर चुका है कि चारों ही वर्णों में भेद भाव एक त्रृटि थी। आज लगभग जातिआधारित भेदभाव गौण चुके है, डा. भीमराव अम्बेडकर का स्वप्न अब साकार हो चुका है, हिंदु ग्रन्थों के ये सब सन्दर्भ इतिहास बन चुके है, अब उन्हे बार बार उल्लेखित करना बुद्धिमानी नहिं है।
आज वही शोषित वर्ग, सत्ता में भागिदारी कर रहा है, प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है, उद्ध्योग-व्यापार में सलग्न है।दलित,अपने सारे नागरिक अधिकारों सहित, विशेष अधिकारो का उपयोग करने में समर्थ है। अब नई पीढी से हजारों साल का हिसाब मांगना उचित नहिं है।
आज तो हर जाति में दो वर्ग बन गये हैं, एक जिनके पास सत्ता और समृद्धि हैं। तो दूसरा वर्ग सत्ता और समृद्धि से वंचित। दलितो में भी सत्ता और समृद्धि वाला वर्ग गरीब दलितों के शोषण पर ही अपनी सत्ता व समृद्धि कायम रखे हुए है।
गरीब दलित बिचारा विशेषाधिकारों के लिये आन्दोलन करता है,और उनके नेता उसी के परिणाम स्वरूप सत्ता भोगते है। ठीक उसी तरह जिस तरह सर्वहारा मजदूर वर्ग तो आन्दोलनों में ही व्यस्त रह्ता है और कम्युनिष्ट नेता वर्ग सत्ता सुख भोगते है।
नेता बनना किसी भी युग में फ़ायदे का सौदा रहा है।

प्रस्तुतकर्ता:
सुज्ञ
15 जून 2010
आओ, धर्म धर्म खेलें !!
विगत दो माह से ब्लोग जगत को खंगालनें के बाद, मैंने देखा कि बुद्धिजीवी लोग धर्म पर चर्चा मात्र से कतराते हैं। अधिकतर सज्जन सोचते है, क्यों पंगा लें। तो अधिकांश का मानना धर्म एक सम्वेदनशील मामला है, अनावश्यक विवाद खड़े होंगे। कुछ लोगों का मत है, क्यों फ़ालतू की बहस करना या फ़साद खडा करना। तो कुछ धर्म पर ही दोषारोपण करते है कि धर्म आपस में लडवाता है। कुछ बन्धु धर्म-चर्चा के नाम पर धर्म-प्रचार में लीन हैं, तो अन्य सज्जन उनके कुप्रचार के खण्ड़न से ही नहीं उभर पाते। एक विशेष अधर्मियों का मत हैं कि धर्म तो अफिम है और स्वयंभू नास्तिकता की ओट लेकर, धर्म की पीठ पर ही सवार होकर उस पर वार करते है। तो कुछ छोटी- छोटी टिप्पणियों से ही भड़ास निकाल संतोष मान लेते है।
धर्म ने आदि काल से हमारे जीवन को प्रभवित किया है, हमारी समाज व्यवस्था को नियन्त्रित किया है। फ़िर क्यों न हम इस पर खुलकर चर्चा करें।
धर्म का शाब्दिक अर्थ है, स्वभाव (स्व+भाव)। स्वयं का आत्म-स्वभाव, अपनी आत्मा के स्वभाव में स्थिर होना, आत्मा का मूल स्वभाव है निर्मलता। अतः सरल निश्छल भावो व सुगुणों में रहना ही आत्मा का धर्म हैं। धर्मों को वस्तुतः मार्ग या दर्शन कहना उचित है। दर्शनों ने मानव के व्यवहार को सुनिश्चित करने एवं समाज व्यवस्था को नियंन्त्रित करने के लिये कुछ नियम बनाए, उसे ही हम धर्म कहते है। यह स्वानुशासन हैं, जिसमें स्वयं को संयमित रखकर, स्वयं नियन्त्रित (मर्यादित) रहना ही धर्म कहा गया है। आत्मा की निर्मलता बरकरार रखने के लिए मर्यादित रहना ही धर्म है। वही उस आत्मा का ‘स्वभाव’ है।
याद रहे अच्छाई और बुराई में भेद करना और सभ्य-सुसंस्कृत रहना, इन्ही दर्शनों (धर्मों) की देन है। अन्यथा हम किसी का अहित करके भी यह न समझ पाते कि हमने कोई बुरा कृत्य किया है। हमारी शब्दावली में व्याभिचार, बलात्कार, झूठ, चोरी, हिंसा आदि शब्दों के कोई अर्थ ही न होते।
प्राकृतिक रूप से मानव को किसी भी अनुशासन में रहना नहीं सुहाता। इसिलिए धर्म की बातों(नियमों) को हम अपने जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप मानते है। और हमारी इस मान्यता को दृढ करते है, वे अधकचरे ज्ञान के पोंगापण्डित, जो ग्रन्थों से चार बातें पढकर, उसका (पूर्वाग्रहयुक्त) मनमाना अर्थ कर, भोले श्रद्धालुओं के लिए अजब भेदभाव युक्त नियमावली गढते हैं। इन ज्ञानपंगुओं ने वास्तव में सुखकर धर्म को, दुष्कर बना दिया हैं। हमारे पास बुद्धि होते हुए भी हमे जडवत रहने को अभिशप्त कर दिया हैं।
सर्वधर्म समान?
क्या कुदरत ने हमें सोचने समझने की शक्ति नहीं दी है? क्यों मानें हम सभी को समान? हमारे पास तर्कबुद्धि हैं। हम परीक्षण करने में सक्षम हैं।निर्णय लेने में समर्थ हैं। फ़िर कैसे बिना परखे कह दें कि सभी धर्म समान है। मानव है, कोई कोल्हू के बैल नहीं। हीरे और कोयले में अन्तर होता है, सभी का मूल्य समान नहीं होता। भले आप हमें भ्रांत करने के लिए तर्क दें कि, दोनो ही कार्बन तत्व से बने है,पर हमें दोनों के उपयोग और कीमत की सुदृष्ट जानकारी हैं।
हां यदि आपका आग्रह इसलिये है कि यह धर्मो का मामला है,क्यों फ़साद खडा करना? सभी धर्मो के लिए हमारा दिल विशाल होना चाहिए। तो मात्र यह मान सकते है कि ‘सर्वधर्म सद्भाव’ (द्वेषरहित)। किन्तु, सर्वधर्म सम्भाव या सर्वधर्म समान तो कदापि नहीं। गुणों के आधार पर अन्तर तो लाजिमि है।

आओ हम परखें और चर्चा करें……आप क्या कहते है?
13 जून 2010
आधी दुनिया से द्रोह
मैं
अपनी पहली ही पोस्ट में आधी दुनिया के विषय को छूना चाहता हूँ, यह बात है महिला शक्ति की। क्योंकि आज अक्सर बात की जाती
है महिला अधिकारों के बारे में, पुरुष से समानता के बारे में,
नारी स्वतन्त्रा के बारे में।
महिलाओं के अधिकारो पर इतनी जागृति आई है, कि महिलाओं को सदा दमित शोषित करने वाला इस्लाम भी आयतों से खोज खोज कर स्वयं को महिला अधिकारों का पैरोकार दर्शाने का जी-तोड़ प्रयास कर रहा है। तो वहाँ इसाईयत नारी की स्वतन्त्रता एवं विकास का एकाधिकार दावा प्रस्तुत कर रहा है। और हिन्दुत्व तो मंत्रोचार ही कह रहा है कि हमने तो नारी को सदैव देवी की तरह पूजा है।
लेकिन धरातल पर शोषण और दमन आज भी जारी है। बस कुछ फ़र्क है तो वर्तमान में कुछ एक दमन और शोषण के किस्से प्रकाशित होते हैं। और बहुत से लोग पैरोकार बन कर आगे आते है।
कौन है ये लोग, क्या ये वाकई महिला अधिकारों पर चिन्तित है? क्या ये लोग महिलाओं के हितचिन्तक है? क्या वाकई कोई दर्द है इनके सीनों में?
मैं बताता हुं कौन हैं ये लोग?, और क्यों इतनी हाय-तौबा मचाते हैं. पहले तो हम विचार करते है, महिलाओ पर ये बन्दिशें और रोक कहां से आती है, निश्चित ही यह आती है धार्मिक संसकृति के नाम पर।
अब पुन: चलते है, कौन लोग है, जो तेज तर्रार आवाज उठाते है, महिलायें स्वयं?, नहीं!! बहुत से मामलों में तो महिलायें दिखाई ही नहीं देती। तो फिर कौन ये, ये है सेक्युलर मीडिया, सुडो-सेक्युलर,और कम्युनिस्ट्। क्योंकि इन्ही के पास है मक़सद। ये विचारधाराएँ धर्म को नहीं मानती, और इसी बहाने वे धर्म पर आरोप मढ़कर, इसी बहाने उसे हरानें का सुख भोगती हैं।
मेरा प्रयोजन धर्मों के बचाव पक्ष में खडा होना नहीं, और न ही मैं नारी अधिकारो के विरुद्ध हूँ। मेरी भावना है, एक सर्वथा भिन्न दृष्टि से देखा जाय, क्योंकि वास्तविकता आधारित चिन्तन के बिना इस समस्या का निवारण नहीं। जबकि इसके कथित आन्दोलनकारियों का मक़सद इस आग को जलते रखने में है।
कौन है जो कहते है, “कैसे भी कपडे पहने यह उनकी व्यक्तिगत पसन्द है।“ बात तो नारी हित की है पर मकसद जुदा, यह ‘नारी स्वतन्त्रता’ जैसे मीठे शब्दों से समाज को उन्मुक्त बनाकर, तहस नहस करने की मंशा रखते है। ताकि वे बिखरे समाज पर सत्ता कायम कर सके। स्वतंत्रता स्वछंद मानसिकता की एक विद्रुप चाल है। स्वछंदता पर अन्दर से गुदगुदी महसूस करते, रोमांच भोगते ये लोग दूसरों को केवल ग्राहक या वोट के रूप में देखते हैं।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)