दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

29 जुलाई 2010

व्यर्थ वाद विवाद, निर्थक तर्क संवाद॥

(विचारधाराओं पर वर्तमान में उपस्थित वाद विवाद को समर्पित दोहांजली।)

॥व्यर्थ वाद विवाद॥


बौधिक उलझे तर्क में, करकर वाद विवाद।
धर्म तत्व जाने नहीं, करे समय बर्बाद॥1॥

सद्भाग्य को स्वश्रम कहे, दुर्भाग्य पर विवाद ।
कर्मफ़ल जाने नहिं, व्यर्थ तर्क सम्वाद ॥2॥

कल तक जो बोते रहे, काट रहे है लोग ।
कर्मों के अनुरूप ही, भुगत रहे हैं भोग ॥3॥

कर्मों के मत पुछ रे, कैसे कैसे योग ।
भ्रांति कि हम भोग रहे, पर हमें भोगते भोग ॥4॥

ज्ञान बिना सब विफ़ल है, तन मन वाणी योग।
ज्ञान सहित आराधना, अक्षय सुख संयोग॥5॥

27 जुलाई 2010

भोग-उपभोग

हानि न विष से हो सकी, जब तक किया न पान ।
पर क्रोध के उदय मात्र से,  भ्रष्ट हो गया ज्ञान ॥1॥

सुलग रहा  संसार यह,  जैसे वन की आग ।
फ़िर भी मनुज लगा रहा?, इच्छओं के बाग ॥2॥

साझा-निधि जग मानकर, यथा योग्य ही भोग ।
परिग्रह परिमाण कर,  जीवन एक सुयोग ॥3॥

26 जुलाई 2010

सत्य-क्षमा

चलिये चल कर देखिये, सच का दामन थाम ।
साहस का यह काम है, किन्तु सुखद परिणाम ॥1॥

धर्म तत्व में मूढता, संसार तर्क में शूर ।
दुखदायक कारकों पर!, गारव और गरूर? ॥2॥

क्षमा भाव वरदान है, वैर भाव ही शाप ।
परोपकार बस पुण्य है, पर पीडन ही पाप ॥3॥

25 जुलाई 2010

सुख-दुःख

दुख के दिनों की दीनता, सुख के दिनों का दंभ ।
मानवता की मौत सम,   तुच्छ बोध प्रारंभ ॥1॥

कर्म शत्रु   संघर्ष से,   जगे   सुप्त सौभाग ।
दुख में दर्द लुप्त रहे, सुख में जगे विराग ॥2॥


दरिद्रता में दयावान बन,   वैभव में विनयवान ।
सतवचनों पर श्रद्धावान बन, पुरूषार्थ चढे परवान ॥3॥

23 जुलाई 2010

उपकार



आत्म प्रशंसा में जुटे, दिखते है सब लोग ।
अपने सुख के वास्ते, ये बांट रहे हैं रोग ॥1॥


पर उपकार तूं किहा करे, कर अपनो उपकार ।
अहम घटे समता बढे, देह धरे का सार ॥2॥


तन की आंखें बंद कर, मन की आंखें खोल ।
मुख से बाते तब कर, जब ले उसको तोल ॥3॥

22 जुलाई 2010

संतोष

मनुज जोश बेकार है, अगर संग नहिं होश ।
मात्र कोष से लाभ क्या, अगर नहिं संतोष ॥1॥

दाम बिना निर्धन दुःखी, तृष्णावश धनवान ।
कहु न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ॥2॥

धन संचय यदि लक्ष्य है, यश मिलना अति दूर।
यश - कामी को चाहिये, त्याग शक्ति भरपूर ॥3॥

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...