15 अगस्त 2010

बुढापा, कोई लेवे तो थने बेच दूं॥

(यह राजस्थानी गीत, “मोरिया आछो बोळ्यो रे……” लय पर आधारित है।)

बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं।
थांरी कौडी नहिं लेवुं रे छदाम, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं ॥

बुढापा पहली तो उंचै महलां बैठतां, बुढापा पहली तो उंचै महलां बैठतां। बैठतां, बैठतां
अबै तो डेरा थांरा पोळियाँ रे मांय, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

बुढापा पहली तो हिंगळू ढोळिए पोढतां, बुढापा पहली तो हिंगळू ढोळिए पोढतां। पोढतां, पोढतां,
अबै तो फ़ाटो राळो ने टूटी खाट, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

बुढापा पहली तो भरिया चौटे बैठतां, बुढापा पहली तो भरिया चौटे बैठता। बैठतां, बैठतां
अबै तो देहली भी डांगी नहिं जाय, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

बुढापा पहली तो षटरस भोजन ज़ीमतां, बुढापा पहली तो षटरस भोजन ज़ीमतां। ज़ीमतां, ज़ीमतां
अबै तो लूखा टूकडा ने खाटी छास, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

बुढापा पहली तो घर का हंस हंस बोलतां, बुढापा पहली तो घर का हंस हंस बोलतां। बोलतां, बोलतां
अबै तो रोयां भी पूछे नहिं सार, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

बुढापा पहली तो धर्म ध्यान ना कियो, बुढापा पहली तो धर्म ध्यान ना कियो। ना कियो, ना कियो
अबै तो होवै है गहरो पश्च्याताप, बुढापा कोई लेवे तो थने बेच दूं॥ थांरी कौडी……।

रचना शब्दकार -अज्ञात

14 अगस्त 2010

बस लूट हुई स्वाधीन

कहते थे देश लूटे फ़िरंगी,
दर्द से युवा बने थे ज़ंगी।
उन वीरों की औलादों का,
जीना हुआ मुहाल।
लूट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

जाति से पिछडे थे शोषित,
अगडे रहे है शोषक घोषित।
अब शोषक शोषित एक हुए है,
देश हुआ बदहाल।
लूट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

जब गरीब पसीना बहाते,
राजा राजस्व से महल बनाते।
नेताओं ने अब खून पीकर,
साम्राज्य किये बहाल।
लूट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

जब महाजन खूब कमाते,
सूदखोर बनिया कहलाते।
आज बैंको ने चार्जखोरी से,
चली पुरानी चाल,
लूट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

हां यही आज़ादी पाई,
मनमर्ज़ी की लूट चलाई।
स्वार्थ बस स्वाधीन हुआ,
सब सत्ता का बवाल।
लूट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

लूंट हुई स्वाधीन

कहते थे देश लूटे फ़िरंगी,
दर्द से युवा बने थे ज़ंगी।
उन वीरों की औलादों का,
जीना हुआ मुहाल।
लूंट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥


जाति से पिछडे थे शोषित,
अगडे रहे है शोषक घोषित।
अब शोषक शोषित एक हुए है,
देश हुआ बदहाल।
लूंट का यह लोकतंत्र है,
पावे सो निहाल॥

7 अगस्त 2010

ब्लॉगिंग की आचार संहिता

ब्लोग जगत में आपसी वैमनस्य का फ़ैलना बहुत ही दुखद है। इस तरह ब्लोग जगत का वातावरण खराब हो, उससे पहले ही सभी ब्लोगरों को जाग्रत हो जाना चाहिए और कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। क्योंकि हिन्दी ब्लोग जगत का सौहार्दपूर्ण वातावरण हिन्दी ब्लोगिंग के अस्तित्व का प्रश्न है।

बे-शक ब्लोग आपकी निजि डायरी है, आप जो चाहें लिखने के लिये स्वतंत्र है, पर चुंकि आपके लेख सार्वजनिक रूप से प्रकाशित होते है, इसिलिये आपका नैतिक उत्तरदायित्व बनता है कि आपके लेखों से वैमनस्य न फ़ैले।

आपका अपने लेखों और पाठकों के प्रति इमानदार होना जरूरी है।

आपके धर्म प्रचार के ब्लोग हो सकते है, लेकिन इमानदारी इसमें हैं कि आपका पाठक आपके ब्लोग पर आते ही जान ले कि यह धर्म प्रचार का ब्लोग है और मुझे यहां से क्या जानकारी प्राप्त हो सकती है।

आप अपने धर्म के बारे में फ़ैली भ्रंतियों को दूर करने के लिये भी ब्लोग चलाएं, पर इन भ्रातियों को अपने अपने ध्रर्म-ग्रंथो के संदर्भो से दूर करें,अपनी अच्छाईयां बताएं, उससे अतिक्रमण न करें,

किसी धर्म विशेष की बुराईयां निकालना, अपने धर्म को बेहतर साबित करने का तर्क नहिं हो सकता। सच्चाई लोगों तक पहुंचाना चाहते है तो वह उदाह्रण दिजिये कि देखो ये लोग, धर्म में दिखाए फ़लां उपदेश का पालन करते है, इसलिये देखो कितने शांत,सह्र्दय, व मानवीय है। कथनी का ठोस उदाह्रण अनुकरण करने वालों की करनी से ही पेश होता है।

अपनी विधारधारा पर बेशक तर्क करो, पर तर्कों को कुतर्कों के स्तर तक  न ले जाओ।

विरोधी विचारधारा का सम्मान करो, असहमति को भी आदर दो। सहमत करने के प्रयास करते हुए भी संयमित रहें। प्रयास विफ़ल होते देख, आवेश में आकर बहसबाज़ी पर न उतरें, चर्चा छोड दें, यह कोई हार जीत का प्रश्न नहिं न किसी मान का सवाल होता है।

एक बात हमेशा याद रखें कि कंई चीजों पर हजारों सालों से चर्चा हो रही है, कई विद्वान खप गये,निराकरण आज तक नहिं आया, वह आपसे भी आने वाला नहिं। ऐसे मामलों को मात्र सार्थक चर्चा तक ही सीमित रखें, क्यो व्यर्थ श्रम खोना व द्वेष बढाना।

सभी को मिलकर स्वघोषित आचार संहिता का निर्माण करना चाहिए। 



4 अगस्त 2010

ब्लॉग काम्पलेक्स और रंगबिरंगी पोस्टें

         शहर के नवविकसित क्षेत्र में एक संभ्रांत आवासीय सोसायटी है, नवीनतम सुविधाओ से भरपूर इस सोसायटी का नाम है, ‘ब्लॉग काम्पलेक्स’। प्रतिदिन सोसायटी के चौक में पोस्टों व टिप्पणियों का मेला सा लगता है। सभी की अपनी अपनी ‘विचारधाएं’ है। पोस्टें अपनी 'मान्यताओं' के अनुरूप रंग विशेष के वस्त्र परिधान करती है। कुछ टिप्पणियों के भी अपने अपने पसंदीदा रंग है। ये पोस्टें रंग के प्रति इतनी पूर्वाग्रही है कि लगता है, रंग ही इनकी पहचान है। वे इन्ही रंगो के नाम से पुकारी जाती है। जैसे सफ़ेदियाँ, केशरनियाँ , हरीयाँ, लालीयाँ, नीलियाँ और हाँ, पचरंगीयाँ भी। एक ही रंग पसंद वाली पोस्टों ने अपने अपने समूह बना रखे है।

इन रंगीली पोस्टो की जो बातें कानों में पडी……
-'वे जो सफ़ेदियां है ना, सफ़ेद साडी देखकर विधवा मत मान लेना, वे बडी सफ़ाई पसंद है। इसीलिये श्वेताम्बरी है।'

-हरीयां जो खुद को कुछ अधिक ही पाक-साफ़ का दिखाने का प्रयास करती है, और लम्बा सा घुंघट खीचे रहती है, जैसे मर्यादा की अम्माएँ हो। हमें पता है, घर में वो कैसी रहती है। उनका हमेशा उन केशरनिओं से झगडा चलता ही रहता है।

-ये केसरनीयां शुरू से सोसायटी में रहती आई है, सो वह इन हरीयों को भाव नहीं देती। हरीयां इसलिये भी चिढती है कि सोसायटी में कोई भी समारोह हो, उत्सव हो, केसरनीयां अपनी ही चलाती रहती है। यह तो अच्छा है कि सोसायटी कमेटी में पचरंगीयों और लालीयों का दब दबा है और पचरंगियाँ और लालियाँ, हरियों का फ़ेवर करती है, अन्यथा केसरनीयां तो हरियों को सोसायटी से निकाल कर ही दम ले।

-इन पचरंगीयों का तो भरोसा ही नहीं, कब किस करवट बैठे, इनका केसरनीयों से पता नहीं किस जनम का बैर है, इन्हे केसरनीयों की साडी में तो हज़ार नुक्स नज़र आते है, पर हरीयों की साडी से निकली चिंदियां नज़र नहीं आती। इन्हे तो हरीयां बेचारी ही लगती है।

उसी तरह लालियों का भी अज़ीब वर्ताव है, रिति-रिवाज़ तो पचरंगीयों की तरह ही है पर, एक नम्बर की ज़िद्दी, ज़िद्द को भी उसूलों की तरह मानती है। खुद कभी मंदिर वगैरह जाती नहीं, पर पता नहीं क्या डर समा गया है कि यदि कोई दूसरा चला गया तो इनका अस्तित्व ही खतरे मे पड जाता है। गरीबों को अपना पिछलगू बनाए रखने में शायद भगवान ही एक मात्र इनका प्रतिद्वंधी है। बात तो पूरी सोसायटी में समानता की करती है, लेकिन मुश्किल यह है कि समानता आती ही नहीं, मानवों के अधिकार के लिये मानवों को ही गिरा देने को तत्पर रहती है।

और नीलीयां, पता नहीं हमेशा बुझी बुझी सी रहती है, सामान्य बात भी करो तो, क्रोध इनकी आंखो में उतर आता है, बैर बदले की बातें करती रहती है, पता नहीं किससे बदला लेंगी। शायद अभावो में पली है, इसिलिये ऐसी मानसिकता बन गई है, हर समय अपने दुखडे रोती रहती है। एक बार दुखडे रोने शुरु करे तो पता भीं नहीं चलता कि बच्चों को स्कूल भेजने का समय हो गया है। पति बडे बडे पद पर है, फ़िर भी बच्चो के लिये खैराती पुस्तकें लाएँगी।

सफ़ेदीयां भी कोई कम नहीं, कुछ तो वाकई सिर्फ़ सफ़ेद साडी ही पहनती है, पर कुछ की सफ़ेद साडी पर केसरी बार्डर, तो किसी के हरा, कुछ तो मदर टेरेसा की तरह नीली बार्डर भी रखती है। कई समाज सेवा के बडे बडे काम करती है, पर सफ़ेद साडी का लाल चटाक पल्लु कमर में खौच कर छुपा लेती है।
कल सफ़ेद वाली बात कर रही थी, कि सामने वाली से चुटकी भर मिर्च मांगी तो मना कर दिया, आज कैसी मीठी मीठी बोलकर कटोरी भर चीनी ले गई, बडी चालाक है।

-लालवालीयां तो बिना मांगे ही मिर्ची घर तक देने आ जाती है, पर चीनी देने को कहो तो उनका जी जलता है।
हरी और केसरी में तो लेने देने के सम्बंध ही नहीं है, पर कोई एक भी विशेष वस्तु देने जाय तो चटाक से दूसरी बोल देती है, हमारे घर में तो पहले से ही है।

-कल एक हरी नें, उस स्वच्छ सफ़ेदी को फ़ंसा दिया, बिचारी कभी केसरानीयों के साथ नहीं रही, पर उसकी साडी पर आरेंज ज्यूस गिरा कर, बदनाम करने लगी कि यह भी केसरानीयों की टोली की है।

एक दिन सोसायटी में बाढ आ गयी, बडा गंदला पानी। पानी घरों में घुसनें लगा, सभी नें दौडकर एक उचाँई पर बडे से खुले मैदान में आश्रय लिया। चारो तरफ़ पानी ही पानी था, भीगे कपडों और ठंड के मारे बुरा हाल था। थोडी ही देर में सहायता के लिये हेलिकॉप्टर आ गये, कपडे और खाद्य सामग्री बरसाने लगे, सूखे कपडे पानें के लिये छीना-झपटी चली,जिसके हाथ जो आया पहन लिया। रंगो की पहचान खत्म हो गई। छीना-झपटी में कपडे फ़ट चुके थे।सभी को अक्ल आ चुकी थी, इस तरह तो हम स्वयं का ही नुकसान करेंगे, अन्त सुखद था, भोजन सभी ने मिल बांट कर खाया।

मेरा धर्म प्रचार

क्यों मैं अपने धर्म का प्रचार करूं।
क्यों लोगो को अपने धर्म की और आकृषित करूं?
जबकि लोग तो स्वयं धर्मी है,
गुणग्राही हैं, भलाईयां ही चाहते हैं,
और करते भी है।
फ़िर क्या अच्छा है मेरे धर्म में जो कि,
पहले से ही उनके अंतरमन में नहिं है।
वासनाओं, इच्छाओं और मोह के वशीभुत,
कहीं कोई गुण यदि दबा भी पडा है तो,
मेरे धर्म का लेबल उसे और आवृत कर देगा।
धर्म किसी की बपौति नहिं,
मानवता की नेमत है,
हर बाडे में फ़लफ़ूल जायेगी।
मैं अपनी शक्ति जो लगा दूंगा,
दूसरों को स्वधर्मी बनाने में।
और वे परधर्मी गुणग्राही बन,
सद्गुणों से अपनी नैया पार लगा देंगे।
कल्याण, मुक्ति व निर्वाण पा लेंगे।
परहित सद्गुण गठरी के भार से,
मेरी नैया प्रचार के भंवर में डूब जायेगी।
आज समझ आया मेरे ही धर्म का मर्म
‘सद्भाव चरित्र बिना मुक्ति सम्भव नहिं’
और इसके लिये किसी लेबल की क्या जरूरत।

1 अगस्त 2010

टिप्पणियां स्वतः उछल-उछल कर व्यंग्य करती है!!

 

प्रविष्ठियाँ टिप्पणीयों से बल पाकर, आस पास बैठ जाती है। सहसा पडौसी प्रविष्ठियों पर व्यंग्य बाण चलाने लगती है। संख्या के आधार पर समूह में जा बैठती है,और अरस-परस की पोस्टों पर ताने मारती है। ये टिप्पणियां अन्य पोस्टों को विचित्र प्रतिक्रिया प्रकट करने को बाध्य करती है। 

रविवार शाम 7/20 , "चिठ्ठाजगत" पर टॉप टिप्पणी सूची , नजारा कुछ यह था, दो-दो-तीन पोस्ट शिर्षक को एक साथ पढ आप भी आनंद लिजिये……… 

 

उदासी मन का एक्स रे होती है [35] 

दोस्ती का एक दिन [25] 

 

वो सारे ज़ख़्म पुराने, बदन में लौट आए [21] 

भैया जरा बच के , जाना दिल्ली में, -तारकेश्वर गिरी. [20] 

 

रविवार भोर ६ बजे [20] 

.....अब आप भी प्रेम की रूहानी यादों में तनिक खो जाईये तो बात बनें! [19] 

 

द डे व्हेन एवरीथिंग वेंट रॉंग.....वेल..नॉट एवरीथिंग :) [19] 

सावन की बरसात [18] 

 

फ्रैंडशिप डे -ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें [17] 

The real Guide सच का जानने और बताने वाला केवल वह मालिक है . वही मार्गदर्शन करने का सच्चा अधिकारी है। कर्तव्य और अकर्तव्य का सही ज्ञान वही कराता है। -Anwer Jamal [16] 

 

पहचान पायेंगे क्या? [16] 

तेरे चाहने वाले, तमाम बढ़ गए है[16] 

 

फ्रैंडशिप- डे की बधाई [15] 

गड्ढे में हाथी [15] 

सनडे मानसिक फीस्ट .... हंसते क्यों नहीं हो ? [14] 

 

ब्लॉग-गुरु ! कैरान्वी भाई, कहाँ हो आजकल आप !! [12] 

घर लौटने का समय [11] 

सर्दी की गुनगुनी धूप में ममता भरी रजाई अम्मा -सतीश सक्सेना [11] 

 

नेता और कुत्ता [11] 

फ्रेण्डशिप-डे: ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे [11] 

 

आराम की ज़रूरत है…! [10] 

शेर [10] 

अपने ही घर में मुझे सब , मेहमान बना देते हैं............अजय कुमार झा [10] 

 

परिशिष्ट: 

 

हिंदी सबके लिए [13] 

यह कौन सी भाषा है विभूति जी? [13] 

 

आत्मा कहाँ जाती है ? [22] 

रविवार भोर ६ बजे [22] 

 

खाओ मनभाता, पहनो जगभाता और लिखो....... [11] 

सलामत रहे दोस्ताना हमारा [11]

 “… खुद चलके आती नही” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”) [11] 

 

अन्तिम तुर्रा……॥

 

हमारे ज्ञान की परिधि कितनी सीमित है----- [14] 

टिप्पणियां स्वतः आ आकर व्यंग्य करती है!! [14] 

 

सामग्री: ज्यों की त्यों चिठ्ठाजगत से साभार। विद्वानों के नाम आना 'कट-पेस्ट' संयोगमात्र है,कृपया हास्य विनोद से लें । :)

 

श्रेष्ठ सटीक प्रति्क्रिया, ………

 

"इसे कहते हैं.. पहने कुर्ता पर पतलून आधा फागुन,आधा जून. और तुर्रा ये कि किसी का कुर्ता,किसी की पतलून.."
 ---सम्वेदना के स्वर 
"हिन्दी ब्लॉगों की टिप्पणी 'दशा' पर अब तक की सबसे सार्थक, सटीक, अर्थयुक्त टिप्पणी :) "
 ---रवि रतलामी

 ***********************************************************************************************

29 जुलाई 2010

व्यर्थ वाद विवाद, निर्थक तर्क संवाद॥

(विचारधाराओं पर वर्तमान में उपस्थित वाद विवाद को समर्पित दोहांजली।)

॥व्यर्थ वाद विवाद॥


बौधिक उलझे तर्क में, करकर वाद विवाद।
धर्म तत्व जाने नहीं, करे समय बर्बाद॥1॥

सद्भाग्य को स्वश्रम कहे, दुर्भाग्य पर विवाद ।
कर्मफ़ल जाने नहिं, व्यर्थ तर्क सम्वाद ॥2॥

कल तक जो बोते रहे, काट रहे है लोग ।
कर्मों के अनुरूप ही, भुगत रहे हैं भोग ॥3॥

कर्मों के मत पुछ रे, कैसे कैसे योग ।
भ्रांति कि हम भोग रहे, पर हमें भोगते भोग ॥4॥

ज्ञान बिना सब विफ़ल है, तन मन वाणी योग।
ज्ञान सहित आराधना, अक्षय सुख संयोग॥5॥

27 जुलाई 2010

शृंगार करो ना ...

सिर का शृंगार तभी है, जब सत्य समक्ष नतमस्तक हो।
भाल का शृंगार तभी है, जब यश दीन दुखी के मुख हो॥
नयनों का शृंगार तभी है, जब वह करूणा से सज़ल हो।
नाक का शृंगार तभी है, जब वह परोपकार से उत्तंग हो॥
कान का शृंगार तभी है, जब वह आलोचना सुश्रुत हो।
होठो का शृंगार तभी है, हिले तो मधूर वचन प्रकट हो॥
गले का शृंगार तभी है, जब विनय पूर्ण नम जाय।
सीने का शृंगार तभी है, जिसमें आत्मगौरव बस जाय॥
हाथों का शृंगार तभी है, पीडित सहायता में बढ जाए।
हथेली का शृंगार तभी है, मिलन पर प्रेम को पढ जाए॥
कमर का शृंगार तभी है, जब बल मर्यादा से खाए।
पैरों का शृंगार तभी है, तत्क्षण मदद में उठ जाए॥

भोग-उपभोग

हानि न विष से हो सकी, जब तक किया न पान ।
पर क्रोध के उदय मात्र से,  भ्रष्ट हो गया ज्ञान ॥1॥

सुलग रहा  संसार यह,  जैसे वन की आग ।
फ़िर भी मनुज लगा रहा?, इच्छओं के बाग ॥2॥

साझा-निधि जग मानकर, यथा योग्य ही भोग ।
परिग्रह परिमाण कर,  जीवन एक सुयोग ॥3॥

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...